अलौकिक है राम रमापति बैंक वाराणसी उत्तरप्रदेश
- radhakguru
- Sep 27, 2020
- 1 min read

जी हां मैं लगभग २५ वर्षों से जुड़ा हूं इस बैंक से , राम नाम की नियमावली के अनुसार १२५००० रामनाम लिखकर ८माह१०दिन में वापिस भेजकर पूजा करके जमा कराता हूं हर समस्या का समाधान है राम लल्ला के पास। मैं हर साल एक मनोकामना लेता हूं फिर सबकुछ राम लल्ला पर भरोसा करते हुए रोज नियम से रामनाम लिखता हूं। मेरा जो कुछ है राम का दिया हुआ है।इसके लिए रोज ५बजे उठता हूं नहा-धोकर ६बजे से रामलल्ला का स्नान, वस्त्रबदलकर रामनाम ७बजे के पहले लिख लेता हूं यह क्रिया २१-२२साल से निरन्तर है सच में मैं सबप्रकार से टेंशन फ्री हूं बहुत ही अच्छा लगता है हां इसके लिए आपको आवेदन राम रमापति बैंक वाराणसी उत्तरप्रदेश भेजना होगा वहीं से आवेदन और नियमावली भेजी जाती है आप भी कर के देखिए - राधाकृष्ण गुरू


Comments